छत्तीसगढ़

CG : बीच सड़क महिला को कपड़े फटते तक पीटा, आहत होकर लगाई फांसी, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, जानिए पूरा मामला…

दंतेवाड़ा. जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के कोड़ेनार पंचायत से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला को बीच सड़क पर पड़ोस में रहने वाली महिला और परिवार के लोगों ने बुरी तरह से पीटा. इतना ही नहीं सड़क पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए. इससे आहत होकर महिला ने घर में जाकर फांसी लगा ली. इधर मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने घटना को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया. थाने का घेराव कर नारेबाजी भी की.मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका लाल दाई और मीना बाघ का काफी दिनों से विवाद चल रहा था. मीना को शक था कि लाल दाई का उसके पति से संबंध है. इस बात को लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है. वहीं लोगों का कहना है कि इस तरह का आरोप लगाकर दोनों महिलाओं में आए दिन तू तू मैं मैं होती थी. आज तो मीना बाघ और परिवार की चार और महिलाओं ने हद ही पार कर दी. उसे बुरी तरह से पीटा और बीच सड़क पर उसके कपड़े भी फाड़ डाले. थाने के सामने शव रखकर हंगामा इस घटना के बाद पूरे गांव का माहौल खराब हो गया है. परिजन और गांव के लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. शव को थाना के सामने रखकर ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि कारवाई होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी इसलिए पहले पोस्टमार्टम हो जाने दें. इस मामले में जो भी दोषी है उन सभी पर कार्रवाई होगी.

kgnews

Recent Posts

CG : चिकित्सक समाज के सच्चे जीवनरक्षक : राज्यपाल डेका …

CG : चिकित्सक समाज के सच्चे जीवनरक्षक : राज्यपाल डेका …

रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी (ज़ोन-27) द्वारा विमतारा हॉल,…

4 minutes ago
CG : आरक्षक रेप केस में गिरफ्तार, शादी से मुकरा …

CG : आरक्षक रेप केस में गिरफ्तार, शादी से मुकरा …

बिलासपुर. जिले के तखतपुर में पुलिस की वर्दी पर दाग लगा है. थाना में पूर्व…

21 minutes ago
रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए निर्देश: किसानों तक हर योजना का लाभ पहुंचे, बढ़े आय और उत्पादन

रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए निर्देश: किसानों तक हर योजना का लाभ पहुंचे, बढ़े आय और उत्पादन

रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए निर्देश: किसानों तक हर योजना का लाभ…

21 minutes ago
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ…

30 minutes ago
PM मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत: त्रिपुरा CM डॉ. साहा

PM मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत: त्रिपुरा CM डॉ. साहा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा…

31 minutes ago
रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा

रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा

रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा बीजापुर के…

43 minutes ago