गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मरवाही वनमंडल में 8 से 10 दिन पुराने भालू के शव मिलने की सूचना देरी से देने पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड राकेश कुमार पंकज को निलंबित कर दिया गया है, जबकि डिप्टी रेंजर अश्वनी दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. दरअसल, कुछ दिन पहले मरवाही वनमंडल में करीब 8 से 10 दिन पुराना एक भालू का शव मिला था. इस मामले में वन विभाग को सूचना देरी से दी गई, जिसे गंभीरता से लेते हुए मरवाही वनमंडल DFO रौनक गोयल ने कार्रवाई करते हुए बीट गॉर्ड राकेश कुमार पंकज को निलंबित कर दिया है. वहीं डिप्टी रेंजर अश्वनी दुबे को नोटिस जारी किया है. मामले में डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि पोस्टमार्टम में भालू के सारे अंग पाए गए हैं. इसमें शिकार से मौत होना नहीं पाया गया. बल्कि भालू के उम्रदराज होने के कारण उसकी स्वाभविक मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम के अनुसार होना बताया गया है.
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…