CG : बीमार पति का इलाज कराने शिक्षिका ने जीपीएफ भुगतान के लिए गुहार लगाई …

दुर्ग। सेवानिवृत्ति शिक्षिका ने छह माह बाद भी जीपीएफ का भुगतान नही होने की शिकायत की। धमधा विकासखंड से 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने के पश्चात भी उच्च श्रेणी शिक्षिका को उनकी सामान्य भविष्य निधि की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने कई बार संबंधित विभागों को लिखित एवं मौखिक आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शिक्षिका का कहना है कि महालेखाकार रायपुर से स्वीकृति मिलने के बावजूद भुगतान लंबित है।

इस कारण उन्हें अपने पति के इलाज के लिए ब्याज पर पैसा उधार लेना पड़ रहा है। उनके पति की बायपास सर्जरी हो चुकी है और वर्तमान में रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

इसी प्रकार भिलाई की सुंदर विहार कॉलोनी वार्ड क्रमांक 22 स्थित प्रीत पैलेस के समीप कई वर्षों से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहने और जमा होने की समस्या बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगरीय प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। नगरीय प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से मशीन के जरिए पानी हटाया जाता है, किंतु स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

39 minutes ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

54 minutes ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

1 hour ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

1 hour ago