रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने डीएलएड, बीएड, बीएबीएड और बीएससीबीएड पाठ्यक्रम 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण की तिथियां घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व चरणों में प्रवेश नहीं लिया है, वे निःशुल्क तथा जो पहली बार पंजीयन कर रहे होंगे वे निर्धारित राशि के शुल्क के साथ किसी महाविद्यालय/संस्था का 7 दिसंबर 2024 को सुबह 10ः30 बजे से 12 दिसंबर 2024 तक अपने विकल्प ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
अंतिम चरण की प्रथम सूची का प्रकाशन 12 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि 12 से 16 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इसी प्रकार द्वितीय सूची का प्रकाशन 19 दिसंबर 2024 एवं महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक होगी। अंतिम सूची की प्रकाशन 23 दिसंबर 2024 को एवं अंतिम प्रवेश की तिथि 24 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक होगी।
विस्तृत जानकारी के लिए एससीईआरटी रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://scert.cg.gov.in पर देखा जा सकता है। अभ्यर्थी चिप्स के आधिकारिक वेबसाइट https://slcm.cgstate.gov.in/SCERTOnline/ पर जाकर निर्धारित पंजीयन की कार्यवाही कर सकते हैं।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…