CG : बुजुर्ग ने पेड़ में लगाई फांसी, मानसिक तनाव के चलते दे दी जान …
खैरागढ़। बोड़ला गांव में नदी किनारे पेड़ पर 60 साल के वृद्ध की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान बोड़ला निवासी गोवर्धन गोंड़ के रूप में हुई है. घटना गातापार थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन गोंड़ 13 जून की दोपहर भोजन करने के बाद घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका. 14 जून को ग्रामीणों ने नदी किनारे एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भालू के हमले में घायल होने के बाद से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वे मानसिक तनाव में भी थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…