छत्तीसगढ़

CG : बेटी के लिए सरकारी योजना में किया फर्जीवाड़ा, शिक्षक गिरफ्तार

जशपुर । जिले में शासन की महत्वाकांक्षी शिक्षा योजना में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। पत्थलगांव पुलिस ने एक शासकीय शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपनी वास्तविक आय छुपाकर पुत्री को पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना का अनुचित लाभ दिलाने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी शिक्षक चमर साय पैकरा ने अपनी वार्षिक आय मात्र 75 हजार रुपये दर्शाते हुए आय प्रमाण पत्र बनवाया और मिथ्या शपथ पत्र प्रस्तुत कर अपनी पुत्री का शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा छठवीं में निःशुल्क प्रवेश कराया। जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त वेतन अभिलेखों में आरोपी की वास्तविक वार्षिक आय लगभग 6 लाख 79 हजार रुपये पाई गई।

वहीं आदिवासी विकास विभाग और अन्य साक्ष्यों से भी आय छुपाकर योजना का लाभ लेने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के इस कृत्य से आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र प्रतिभावान विद्यार्थियों के अधिकार प्रभावित हुए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर 30 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : भानुप्रतापपुर में लाश दफनाने के विरोध में भारी हंगामा, हिन्दू धर्म त्यागकर ईसाई से जुड़ी थी मृतका

CG : भानुप्रतापपुर में लाश दफनाने के विरोध में भारी हंगामा, हिन्दू धर्म त्यागकर ईसाई से जुड़ी थी मृतका

कांकेर । जिले के भानुप्रतापपुर में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर भारी विवाद…

46 seconds ago
CG : लाइसेंस नहीं और शराब पीकर दौड़ाई गाड़ी, 18 हजार जुर्माना

CG : लाइसेंस नहीं और शराब पीकर दौड़ाई गाड़ी, 18 हजार जुर्माना

जांजगीर । जिले के एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर यातायात पुलिस लगातार अभियान…

4 minutes ago
CG : महिला गिरफ्तार, सोने के आभूषण गिरवी मामले में पुलिस की कार्रवाई

CG : महिला गिरफ्तार, सोने के आभूषण गिरवी मामले में पुलिस की कार्रवाई

जगदलपुर । सोने के आभूषण गिरवी रखकर रकम हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने…

8 minutes ago
CG : CM साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग जिले को बड़ी सौगात दी

CG : CM साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग जिले को बड़ी सौगात दी

भिलाई । CM साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग जिले को बड़ी सौगात…

11 minutes ago
CG : कलेक्टर विश्वदीप ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई

CG : कलेक्टर विश्वदीप ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई

बीजापुर , सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक संजय कुमार कोटे एवं कावटी गोपाल को जिला कार्यालय में…

18 minutes ago
CG : कोंगुपल्ली में भूमि अधिग्रहण पर 6 जून को जनसुनवाई

CG : कोंगुपल्ली में भूमि अधिग्रहण पर 6 जून को जनसुनवाई

बीजापुर , भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम,…

21 minutes ago