CG : ब्रह्मकुमारी दीदियों ने हितग्राहियों को नशामुक्त रहने दियाला संकल्प…

नशामुक्त रहने प्रतिदिन योग, मेडिटेशन और मन की एकाग्रता बढ़ाने की दी सलाह

एमसीबी समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में संस्था ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्र खोंगापानी में ब्रह्मकुमारी दीदियों ने संस्था में निवासरत हितग्राहियों को राखी बांध कर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हितग्राहियों को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्रम्हकुमारी दीदियों ने बताया कि आधुनिक समय में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब, पान-मसाला, अफीम, गांजा, चरस, कोकेन, हेरोइन, एवं ब्राउन शुगर इत्यादि चीजों का नशा हो रहा है।

इस तरह के नशे को केवल दवाईयो से ठीक नहीं किया जा सकता है। इसके लिए प्रतिदिन योग, मेडिटेशन एवं अपने मन की एकाग्रता को बढ़ाकर नशे से मुक्त रह सकते है। नियमित योग और मेडिटेशन अभ्यास से तनाव कम होता है, मन शांत होता है और लत से उबरने में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त, एकाग्रता बढ़ाने से व्यक्ति को अपनी आदतों पर नियंत्रण पाने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित ब्रह्मकुमारी दीदियों तथा समाज कल्याण विभाग के द्वारा हितग्राहियों तथा अन्य कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के लिए संकल्प दिया गया।

इसके साथ विभाग के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि हमारे जिले में नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्र में हितग्राहियों को विभिन्न सुविधा मुहैया कराया गया है, इसमें निःशुल्क भोजन, आवास, योग, परामर्श, चिकित्सा एवं मनोरंजन सुविधा प्रदान किया गया है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से प्रतिमाह 10 से 15 नशा पीड़ित हितग्राही स्वस्थ होकर पुनर्वास हो रहे है। इस कार्यक्रम में उपस्थित ब्रह्मकुमारी दीदी और संस्था संचालक प्रभाकर द्विवेदी एवं संस्था के कर्मचारीगण धर्मेंद्र, ममता देवी, दिलीप ,सरिता सिंह, अश्विनी, विशाल, राजेश, संजय, सूर्य प्रकाश, शिवराज, दीपमाला इत्यादि उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…

4 minutes ago
CG : रिसोर्ट में मर्डर, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद …

CG : रिसोर्ट में मर्डर, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद …

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी विवाद में बदल गई। मीरा…

11 minutes ago
मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय…

22 minutes ago
CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम…

24 minutes ago
CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…

27 minutes ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश इंदौर…

33 minutes ago