दुर्ग

CG : भाई ने अपनी ही सगी बहन के घर से करीब ढाई लाख रुपए की चोरी कर ली…

दुर्ग, जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छोटे भाई ने अपनी ही सगी बहन के घर से करीब ढाई लाख रुपए की चोरी कर ली। यह घटना जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड, भिलाई की है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी के साथ उसके एक साथी और ज्वेलरी दुकान के संचालक को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 दिसंबर को आरोपी सुरेश साहू अपनी बहन के घर आया था। उस समय उसका जीजा सन्नी साहू काम से बाहर गया हुआ था और बहन घर से सामान लेने बाजार चली गई थी। घर सूना पाकर सुरेश ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद रकम चोरी कर ली। चोरी की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।

आरोपी ने चोरी किए गए जेवरात एक ज्वेलरी दुकान में गिरवी रख दिए, जबकि नकद रकम जुएं में हार गया। इस वारदात में सुरेश के एक साथी ने भी उसका साथ दिया था।

घटना के संबंध में 14 दिसंबर को सन्नी साहू ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जामुल पुलिस और एसीसीयू यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने सुरेश साहू की गतिविधियों पर नजर रखी और 16 दिसंबर को उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आगे की कार्रवाई जारी रखी है।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

51 minutes ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

2 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

2 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

3 hours ago
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…

3 hours ago
CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

4 hours ago