छत्तीसगढ़

CG : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले की जांच करेगी EOW

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) करेगी। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें बड़े नेताओं की संलिप्तता हो सकती है।

डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि यह गड़बड़ी किसके कार्यकाल में हुई और कौन इसके लिए जिम्मेदार है। सरकार ने पहले ही अफसरों पर कार्रवाई की है और अब EOW इस पूरे मामले की जांच करेगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

CBI जांच की मांग, कांग्रेस का सरकार पर निशाना
EOW जांच पर सवाल उठाते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा, “सरकार को सीबीआई जांच से क्यों परहेज है? नेता प्रतिपक्ष की मांग को सरकार स्वीकार क्यों नहीं करती? भारतमाला घोटाले में अफसरों और भूमाफियाओं की मिलीभगत है। सरकार को दोषियों से रकम की वसूली करनी चाहिए और संभाग स्तर के अधिकारी भी जांच के दायरे में आने चाहिए। सीबीआई जांच से ही पूरे घोटाले का खुलासा होगा।”

EOW जांच पर कांग्रेस का अविश्वास

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, “सरकार पूर्व मंत्री सहित कुछ लोगों को बचाने के लिए EOW से जांच करा रही है। यह एक बड़ा घोटाला है और इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से होनी चाहिए। जब हर जगह ED की कार्रवाई हो रही है, तो इस मामले में सीबीआई जांच से सरकार को क्या दिक्कत है?”

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि EOW की जांच से इस मामले में क्या नए खुलासे होते हैं और क्या सरकार सीबीआई जांच की मांग पर विचार करेगी।

kgnews

Recent Posts

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

40 minutes ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

47 minutes ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

50 minutes ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

2 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से…

3 hours ago