छत्तीसगढ़

CG : भारतीय रेल ने किया ट्रेनों के किराये में बदलाव, यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे…

रायपुर. भारतीय रेल ने ट्रेनों के किराये में बदलाव किया है, जो शुक्रवार से लागू हो गया. 215 किलोमीटर से ज्यादा के यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे. वहीं उपनगरीय ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट धारकों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बता दें कि 21 दिसंबर को मंत्रालय ने ट्रेनों के किरायों में 26 दिसंबर से बढ़ोतरी की घोषणा की थी. साल में यह दूसरी बार रेल किराए में बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले जुलाई में यात्री किराए वृद्धि देखने को मिली थी.

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी साधारण ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है. 216 से 2,250 किमी तक के किराये में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. स्लीपर क्लास में 1 पैसे प्रति किमी और एसी में 2 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ा है. राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत समेत अन्य विशेष ट्रेनों में भी श्रेणी के अनुसार वही बढ़ोतरी लागू होगी. उन लोगों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा, जिन्होंने 26 दिसंबर से पूर्व टिकट बुक किया है.

कितना बढ़ेगा किराया ?

215 किलोमीटर तक दूरी में कोई वृद्धि नहीं
216 से 750 किलोमीटर की दूरी में 5 रुपये की वृद्धि
751 से 1250 किलोमीटर की दूरी में 10 रुपये की वृद्धि
1251 से 1750 किलोमीटर की दूरी में 15 रुपये की वृद्धि
1751 से 2250 किलोमीटर की दूरी में 20 की वृद्धि

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत …

CG : कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित…

2 minutes ago
CG : संस्कार शिविर में बच्चे सीख रहे जीवन जीने की कला …

CG : संस्कार शिविर में बच्चे सीख रहे जीवन जीने की कला …

रायपुर । मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से…

5 minutes ago
CG : युक्तियुक्तिकरण आदेश की अवहेलना पर बड़ा एक्शन, 273 शिक्षकों की सैलरी रुकी …

CG : युक्तियुक्तिकरण आदेश की अवहेलना पर बड़ा एक्शन, 273 शिक्षकों की सैलरी रुकी …

रायपुर । स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी युक्तियुक्तिकरण योजना का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों…

14 minutes ago
भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग, दो मंजिला इमारत को चपेट में लिया, दीवार तोड़कर पहुंचे दमकलकर्मी

भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग, दो मंजिला इमारत को चपेट में लिया, दीवार तोड़कर पहुंचे दमकलकर्मी

भोपाल. राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में…

1 hour ago
5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर. छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के शिल्पकार भूमिहीन कृषि मजदूर अब आर्थिक सुरक्षा के एक…

1 hour ago
CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक फर्जी शिकायत का…

2 hours ago