CG : भालू अटैक से बकरी चरवाहे की मौत …

कोरबा। जिले में कथित तौर पर भालू के हमले में एक ग्रामीण युवक की मौत हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत केंदई वन परिक्षेत्र के सखोदा परिसर में कथित तौर पर भालू के हमले में एक युवक संतोष कुमार गोंड (26) की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सलाईगोट गांव निवासी संतोष रविवार सुबह लगभग 11 बजे बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर गया था। दोपहर बाद लगभग दो बजे बकरियां घर वापस लौट गईं, लेकिन संतोष कुमार के नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि वन विभाग को सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के रेंजर अभिषेक दुबे और वन विभाग का दल ग्रामीणों के साथ युवक की खोज में रवाना हुआ और आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे जंगल के भीतर सखोद परिसर में संतोष का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शव के करीब जंगली जानवर के पैरों के निशान पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि संतोष का सामना भालू से हो गया था। भालू के हमले में ही उसकी मौके पर मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कटघोरा क्षेत्र के वनमंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि नियमानुसार जंगली जानवर के हमले में जनहानि पर दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये संतोष के परिजनों को प्रदान कर दी गई है। नियमानुसार सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद उन्हें शेष 5.75 लाख रुपये दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने लोगों से जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

8 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

10 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

11 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

11 hours ago