छत्तीसगढ़

CG : भिलाई का पहला सखी वन स्टॉप सेंटर होगा शुरू, विधायक रिकेश सेन करेंगे उद्घाटन …

भिलाई नगर । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और त्वरित परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भिलाई का पहला “सखी वन स्टॉप सेंटर” प्रारंभ होने जा रहा है। यह सेंटर फरीद नगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के समीप स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन 9 मई को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा किया जाएगा।

यह सेंटर महिलाओं को एक ही स्थान पर कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श और अस्थायी आश्रय जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएगा। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, मानव तस्करी एवं अन्य महिला अपराधों से पीड़ित महिलाओं को यहां तत्काल सहायता मिल सकेगी।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सखी वन स्टॉप सेंटर के शुरू होने से बहनों और बेटियों को संकट की घड़ी में भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें एक ही स्थान पर हर जरूरी सहायता उपलब्ध होगी। यह केंद्र महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा। हमारी कोशिश है कि वैशाली नगर विधानसभा महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त क्षेत्र के रूप में पहचान बनाए।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आत्मबल देने के साथ-साथ समाज में बेटियों और महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आर के जामुलकर ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए सुरक्षा और सहायता का एक समर्पित मंच होगा। यहां पीड़ित महिलाओं को पुलिस समन्वय, मेडिकल सुविधा, काउंसलिंग, विधिक सहायता तथा आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी आश्रय भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन 181 से भी सेंटर को जोड़ा गया है, ताकि संकट की स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।

उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है और महिलाओं की गोपनीयता एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सेंटर का उद्देश्य केवल सहायता देना ही नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करना भी है।

kgnews

Recent Posts

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

23 minutes ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

31 minutes ago
CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

रायपुर  भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…

32 minutes ago
Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

भोपाल  राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…

42 minutes ago
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…

1 hour ago
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…

1 hour ago