छत्तीसगढ़

CG : भिलाई में एक्सीडेंट, बीएसपी के कर्मी की मौत …

दुर्ग। भिलाई में सोमवार देर रात हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में बीएसपी के ठेका कर्मी की मौके पर हो गई. वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. मृतक की पहचान श्याम राव के रूप में हुई है. घटना भिलाई नगर थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, श्याम राव भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत थे. वह ससुराल मरोदा से दो लोगों के साथ एक ही बाइक खुर्शीपार स्थित निवास आ रहे थे. सेंट्रल एवेन्यू के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इसके बाद श्याम राव को 50 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि श्याम राव नाइट ड्यूटी के लिए जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई. घटना के बाद हाईवा छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू दी है.

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

16 minutes ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

21 minutes ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

26 minutes ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

1 hour ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

1 hour ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

2 hours ago