छत्तीसगढ़

CG : भिलाई में संदिग्धों को पकड़ने 5 घंटे तक चली पुलिस की रेड …

दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार इलाके में सोमवार तड़के दुर्ग पुलिस ने बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुबह 4 बजे से शुरू हुए इस अभियान में पुलिस ने कई बस्तियों, ट्रांसपोर्ट नगर और बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की। कार्रवाई सुबह 9 बजे तक चली। इस दौरान करीब 500 मकानों और 200 ट्रेलर-ट्रक वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने 7 संदिग्ध मोटरसाइकिल जब्त की हैं, जबकि 3 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।

पुलिस के मुताबिक जिले में कानून व्यवस्था मजबूत रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया। उनके साथ नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और 100 से ज्यादा पुलिस जवान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने खुर्सीपार के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, शिवाजी नगर, अटल आवास देवार बस्ती, मछली मार्केट और ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में अलग-अलग टीम बनाकर जांच की। सुबह-सुबह पुलिस की बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप की स्थिति रही। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिक्की चेक की गई। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े ट्रक और ट्रेलरों के ड्राइवरों और क्लीनरों के लाइसेंस, वाहन के कागज और आधार कार्ड की जांच भी की गई। पुलिस ने खास तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों और धारदार हथियार रखने वालों पर नजर रखी।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय…

42 seconds ago
राजनांदगांव : बाइक सवार से मारपीट कर लूटे 20 हजार रुपए…

राजनांदगांव : बाइक सवार से मारपीट कर लूटे 20 हजार रुपए…

राजनांदगांव | डोंगरगांव में बाइक सवार से मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटने की घटना…

9 minutes ago
CG : चादर में महिला की लाश लपेटकर लगाया ठिकाने, बेमेतरा की सनसनीखेज खबर …

CG : चादर में महिला की लाश लपेटकर लगाया ठिकाने, बेमेतरा की सनसनीखेज खबर …

बेमेतरा। जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमा के पास उस समय सनसनी फैल…

11 minutes ago
राजनांदगांव : कीटनाशक की अवैध बिक्री, 2 कृषि केंद्र सील हुए…

राजनांदगांव : कीटनाशक की अवैध बिक्री, 2 कृषि केंद्र सील हुए…

राजनांदगांव , जिले में नियम विरुद्ध और अवैध तरीके से कीटनाशकों का व्यापार करने वाले…

12 minutes ago
CG : कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई …

CG : कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई …

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वनमंडल में एक मादा भालू फिसलकर खुले कुएं में जा गिरी. घटना की…

15 minutes ago
नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया

नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया

रायपुर  छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न और पोषण…

16 minutes ago