CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बैजनाथपुर जलाशय जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन

222.79 लाख की लागत से होगा मरम्मत कार्य, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

रायपुर,

222.79 लाख की लागत से होगा मरम्मत कार्य, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
222.79 लाख की लागत से होगा मरम्मत कार्य, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

सूरजपुर जिले के ग्राम बैजनाथपुर (ब) स्थित बैजनाथपुर जलाशय योजना के जीर्णोद्धार कार्य का आज विधिवत भूमिपूजन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के करकमलों से संपन्न हुआ।मंत्री राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली और सिंचाई संसाधनों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। बैजनाथपुर जलाशय का जीर्णोद्धार क्षेत्र के किसानों को स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और कृषि उत्पादन को नई गति देगा।

सन् 1977 ई. में निर्मित यह जलाशय अब लगभग 48 वर्ष पुराना है। यह जलाशय लंबे समय से क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसल के लिए सिंचाई सुविधा प्रदान करता रहा है। बांध की कुल लंबाई 855 मीटर है तथा इसकी जल भराव क्षमता 19.76 मिलियन क्यूबिक फीट  है। जलाशय से निकलने वाली 2250 मीटर लंबी नहर के माध्यम से लगभग 182 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है, जिससे करीब 2600 से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलता है।प्रदेश सरकार द्वारा इस जलाशय के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य हेतु 222.79 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। कार्य पूर्ण होने पर जलाशय की जलसंचयन क्षमता में वृद्धि होगी और सिंचाई व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, जल संसाधन विभाग के अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : लंबे समय से बंद लक्ष्मण झूले की मरम्मत कर शुरू करने की जरूरत…

राजनांदगांव : लंबे समय से बंद लक्ष्मण झूले की मरम्मत कर शुरू करने की जरूरत…

राजनांदगांव| शहर की पहचान रहे लक्ष्मण झूले के लंबे समय से बंद होने से लोगों…

32 seconds ago
राजनांदगांव : पेयजल संकट : वार्डवासियों का मटकी फोड़ प्रदर्शन…

राजनांदगांव : पेयजल संकट : वार्डवासियों का मटकी फोड़ प्रदर्शन…

राजनांदगांव , बजरंगपुर नवागांव सहित आसपास के वार्डों में बनी जलसंकट की स्थिति के खिलाफ…

5 minutes ago
CG : 1 हजार की आर्टिफिशियल मंगलसूत्र बांटी गई थी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कोई अनियमितता नहीं : विभाग …

CG : 1 हजार की आर्टिफिशियल मंगलसूत्र बांटी गई थी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कोई अनियमितता नहीं : विभाग …

एमसीबी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रसारित एक वीडियो में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के…

8 minutes ago
राजनांदगांव : ये हैं खतरों की पाठशाला: जिले के 107 स्कूल भवन डेंजर घोषित, 531 को मरम्मत की जरूरत…

राजनांदगांव : ये हैं खतरों की पाठशाला: जिले के 107 स्कूल भवन डेंजर घोषित, 531 को मरम्मत की जरूरत…

राजनांदगांव , जिले के 107 स्कूल भवन को डेंजर घोषित किए गए है। इसे डिस्मेंटल…

37 minutes ago
राजनांदगांव : मिलेट व्यंजन परोस कर 20 हजार लोगों को दे रहे सेहत का संदेश…

राजनांदगांव : मिलेट व्यंजन परोस कर 20 हजार लोगों को दे रहे सेहत का संदेश…

राजनांदगांव हरियाली बहिनी अभियान से समूह की महिलाएं मिलेट से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और…

41 minutes ago
राजनांदगांव : खेल, योगा व जुम्बा संग रंगारंग माहौल में मस्ती की पाठशाला का हुआ समापन…

राजनांदगांव : खेल, योगा व जुम्बा संग रंगारंग माहौल में मस्ती की पाठशाला का हुआ समापन…

राजनांदगांव , नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित की जा…

43 minutes ago