छत्तीसगढ़

CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बाल गृह का निरीक्षण

रायपुर,

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बाल गृह का निरीक्षण
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बाल गृह का निरीक्षण

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के माना कैम्प स्थित बाल गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की स्थिति, देखभाल व्यवस्था, पोषण, चिकित्सा सुविधा, शैक्षणिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से विशेष बच्चों की देखभाल में संवेदनशीलता और निरंतर देखरेख की आवश्यकता होती है। ऐसे बाल गृहों में बच्चों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रेमपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर राजवाड़े ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों के साथ मिलकर आम और अमरूद का पौधा रोपित किया और इसे अपनी मां के नाम समर्पित किया। उन्होंने कहा, हर पौधा सिर्फ हरियाली नहीं बढ़ाता, यह हमारी जिम्मेदारी और हमारी जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक है। एक मां जिस तरह अपने बच्चों को संरक्षण देती है, ठीक उसी तरह पेड़ भी प्रकृति की कोख से उपजा जीवनदायी अस्तित्व है।

मंत्री राजवाड़े ने बाल गृह के अधीक्षक और समस्त स्टाफ को बच्चों की सेवा में और अधिक सक्रिय व संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार मानसिक रूप से विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए सुविधाओं का लगातार उन्नयन करती रहेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago