छत्तीसगढ़

CG : मंदिरों से मूर्ति चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। मंदिरों से मूर्ति चोरी करने वाला आरोपी सुरेन्द्र कुर्रे गिरफ्तार हो गया है। लाला राम साहू ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बिरोदा मंे रहता है तथा बिरोदा मोड पानी टंकी के पास स्थित हनुमान मंदिर में प्रार्थी सहित गांव के अन्य लोगों द्वारा सुबह शाम आरती पूजा-पाठ किया जाता है। दिनांक 03.12.2024 की रात्रि 08.00 बजे से 10.00 बजे के मध्य कोलर निवासी अज्जू साहू ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि बिरोदा मोड के पास हनुमान मंदिर में हनुमान जी का मूर्ति नहीं है, तब प्रार्थी, सरपंच एवं अन्य ग्रामवासी जाकर देखें तो हनुमान मंदिर में हनुमान जी का मूर्ति नहीं था। कोई अज्ञात चोर हनुमान जी का मर्ति व उसमें लगा चांदी का आंख को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 431/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य ग्राम वासियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा अज्ञात आरोपी की पहचान टिकरापारा निवासी सुरेन्द्र कुर्रे के रूप में करते हुये उसकी पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूूछताछ करने पर आरोपी सुरेन्द्र कुर्रे द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मंदिरांे से मूर्ति चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया।

मूर्ति चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिरदा के शीतला तालाब पार एवं नरैया तालाब पास स्थित शिव मंदिरों से शिवलिंग चोरी करना बताया गया। विधानसभा क्षेत्र से चोरी किये गये शिवलिंग में आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 550/24 एवं 746/24 धारा 298, 303(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज है। आरोपी सुरेन्द्र कुर्रे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 हनुमान जी का तथा 02 नग शिवलिंग जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

सुरेन्द्र कुर्रे पिता रामू कुर्रे उम्र 27 वर्ष देवपुरी सतनाम चौक थाना टिकरापारा रायपुर

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

3 hours ago