सरगुजा। अंबिकापुर में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया मंदिर परिसर में बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया.
जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम प्रिन्स है, जो मंदिर परिसर में नारियल फोड़ने का काम करता है. गुरुवार देर शाम बदमाशों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया.
युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…