CG : मतदाता जागरूकता हेतु उच्च शिक्षण संस्थानों में अकादमिक प्रतियोगिताएँ आयोजित करने के निर्देश

महासमुंद, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्धारति अवधि 15 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न अकादमिक प्रतियोगिताओं का आयोजन के निर्देश दिए हैं। गतिविधियों में परिचर्चा अंतर्गत लोकतंत्र बनाम चुनावी राजनीति : क्या हम असली मुद्दों से भटक रहे है। निबंध प्रतियोगिता अंतर्गत लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तथा नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है।


कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ईसीनेट मोबाईल एप्प को महाविद्यालयीन सभी छात्र-छात्राओं को अपने मोबाईल पर डाउनलोड हेतु प्रेरित करने तथा इसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम डिलीट करने व नाम को एक स्थान से अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरने की क्रियाविधि की जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में किए गए 29 नवाचारों की जानकारी भी प्रदान करने कहा है।
सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे समय सीमा में उक्त गतिविधियां आयोजित कर उनकी फोटोग्राफी सहित विस्तृत प्रतिवेदन 16 अक्टूबर 2025 तक जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

kgnews

Recent Posts

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में…

12 minutes ago
Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

जांच समिति ने छात्रों की कमजोर तैयारी को बताया कारण, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव…

32 minutes ago
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

रायपुर. पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर सीएम विष्णुदेव साय ने हमला…

40 minutes ago
सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

विशेष लेख सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार…

1 hour ago
CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…

2 hours ago