छत्तीसगढ़

CG : मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं

रायपुर ।  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर ने कहा कि जिन नोडल अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करें। नगरीय एवं त्रिस्तरीय चुनाव के अंतर्गत आने वाले शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता का पूर्णरूप से पालन करें।

मतदान तिथि के पूर्व ही सारे मतदान केंद्रों में साफ़ सफ़ाई अवश्य करवा लें, इसके अलावा बिजली की व्यवस्था, पंखे चालू हालत में रहे, बिजली के बोर्ड, प्लग बटन चालू हालत में रहें, जिससे वेब कास्टिंग आसानी से हो सके। यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदान केन्द्र में दो द्वार हों। वहां अन्य मूलभूत सुविधा मुहैया कराएं।  

कलेक्टर ने व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान दलों के रुकने हेतु आधारभूत सुविधाएँ जैसे कि मोमबत्ती, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, माचिस, बाल्टी, मग, हैण्डवाश, पीने के पानी के लिए मटका, मेडिकल किट आदि व्यवस्था सुनिश्चित करवा लें। सिंह ने कहा कि यह ध्यान रखें कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित हो। एक पिंक बूथ बनाया जाएगा जिसे पूरी तरह महिलाएं संचालित करेंगी, इसे तय कर आवश्यक सुविधा मुहैया कराएं। कलेक्टर ने आचार संहिता के दौरान कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों और निर्वाचन संचालन के लिए प्रकाशित पुस्तकों को ध्यान से पढ़े। निर्वाचन कार्यों को सफल संपादन के लिए लगने वाले मानव संशाधन को सुनिश्चित कर लिया जाये ताकि आपातकालीन पर हमारे पर पर्याप्त मानव संशाधन हो। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, एडीएम देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

22 minutes ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

27 minutes ago
इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की…

46 minutes ago
रामगढ़ महोत्सव में रामलीला और ‘जटायु मोक्ष’ ने जीता दिल

रामगढ़ महोत्सव में रामलीला और ‘जटायु मोक्ष’ ने जीता दिल

रायपुर.  सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026…

55 minutes ago
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन बढ़ोतरी, एरियर और अतिरिक्त इंक्रीमेंट की मांग खारिज

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन बढ़ोतरी, एरियर और अतिरिक्त इंक्रीमेंट की मांग खारिज

जबलपुर  हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ…

56 minutes ago
हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर गए सभी हज…

1 hour ago