छत्तीसगढ़

CG : ‘मनपसंद‘ एप्प से ग्राहकों को मिलेगी मदिरा की उपलब्धता एवं ब्रांड की जानकारी

आबकारी विभाग लॉन्च किया मोबाइल एप्लिकेशन “मनपसंद”

मदिरा एवं मादक पदार्थाें के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश

रायपुर,

आबकारी विभाग की सचिव सुश्री आर शंगीता की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन में आबकारी विभाग की बैठक में एण्ड्राईड मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन मनपसंद लॉन्च किया गया। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से से ग्राहक न केवल मदिरा दुकानों में मदिरा की उपलब्धता के ब्राण्ड-लेबल, दुकान, कीमत अनुसार उपलब्ध सर्च ऑप्पन से ऑनलाईन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस एप्प के माध्यम से  ग्राहक मदिरा दुकान में अपनी पसंद का ब्राण्ड उपलब्ध न होने पर उसकी सुनिश्चित करने की जानकारी भी विभाग को दे सकेंगे। इस एप्लीकेशन से मदिरा दुकानों के संचालन एवं शिकायत पर की जानकारी भी विभाग को दी जा सकेगी। आबकारी विभाग ने यह एप्प एनआईसी के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर के माध्यम डाउनलोड किया जा सकता है। भविष्य में आई.ओ.एस. बेस्ड वर्जन भी शीघ्र आम जनता हेतु उपलब्ध कराया जावेगा।

इस मोबाइल एप्प की लॉन्चिंग के साथ ही आबकारी सचिव ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर समस्त उड़नदस्ता, जिला एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन के कार्य एवं गतिविधियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की जिलेवार प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की और वित्तीय वर्ष के शेष माह में राजस्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्य-योजना तैयार कर उसी के अनुरूप कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने राज्य में अवैध मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने तथा उपभोक्ताओं की मांग अनुरूप मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आबकारी सचिव ने मदिरा दुकानों में निर्धारित दर से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय न हो एवं मदिरा में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो, यह सुनिश्चित करने के भी कड़े निर्देश दिये। सी.एस.एम.सी.एल. द्वारा संचालित मदिरा दुकानों में ग्राहकों की मांग अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को मदिरा की बिक्री से प्राप्त राशि निर्धारित समयावधि में बैंक खाते में जमा कराने तथा इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये। विभाग में पेंशन एवं अनुकम्पा के प्रकरणों में संवेदशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये। बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्याम लाल धावडे, विशेष सचिव (आबकारी) देवेन्द्र सिंह भारद्वाज तथा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

स्वीकृत परियोजनाओं पर तेजी लाने के निर्देश, 30 जून तक निविदा और 31 जुलाई तक कार्यादेश जारी करें

स्वीकृत परियोजनाओं पर तेजी लाने के निर्देश, 30 जून तक निविदा और 31 जुलाई तक कार्यादेश जारी करें

रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण…

16 minutes ago
खेत बचाओ अभियान का आगाज, कृषक संगोष्ठियों के साथ लगेगी जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी

खेत बचाओ अभियान का आगाज, कृषक संगोष्ठियों के साथ लगेगी जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी

रायपुर. रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से प्रभावित हो रहे मृदा स्वास्थ्य, घटती भूमि उर्वरता…

41 minutes ago
महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग : राज्यपाल पटेल

महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग : राज्यपाल पटेल

महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग : राज्यपाल पटेल लोकभवन में लगा स्वास्थ्य शिविर…

44 minutes ago
महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़ेकनेरा…

46 minutes ago
किसानों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश सरकार देगी मुफ्त हेलमेट

किसानों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश सरकार देगी मुफ्त हेलमेट

शुजालपुर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि उनकी सरकार उन…

47 minutes ago
MP हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 9 साल जेल में बंद अपीलार्थी को ट्रायल कोर्ट ने किया बरी

MP हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 9 साल जेल में बंद अपीलार्थी को ट्रायल कोर्ट ने किया बरी

जबलपुर  हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह की युगलपीठ ने…

60 minutes ago