गरियाबंद। जिले के देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस मामले में गरियाबंद सीएमएचओ ने संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। घटना 25 जून की है।यह पूरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग है। यहां पर डॉ. जितेंद्र कुमार भारतद्वाज ने बिना ब्लड प्रेशर जांच किए ओपीडी पर्ची में बीपी का प्रतिशत लिख दिया। मरीज के सवाल खड़े करने पर डॉक्टर ने गाली-गलोच भी की। इस घटना के बाद मरीज के साथ बड़ी संख्या में माली समाज के लोग अस्पताल पहुंचे गए हैं। सभी लोगों ने डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग की।इस मामले के प्रकाश में आते ही गरियाबंद सीएमएचओ ने डॉ. जितेंद्र कुमार भारतद्वाज को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिन में जवाब माँगा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…