छत्तीसगढ़

CG : मर गई इंसानियत, 5 माह की गर्भवती के पेट में मारपीट करते हुए कुदी सास…

इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सामने आया है. यहां अपने ससुराल पहुंची गर्भवती को उसके ससुराल वालों ने अमानवीय हरकत करते हुए खूब मारपीट की. गर्भावस्था और परेशानी को समझते हुए भी एक महिला उक्त पीड़िता के पेट के ऊपर कुदती हुई नजर आ रही है.

रायगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक गर्भवती महिला के ससुराल वालों ने सरेराह पीटाई कर दी और आसपास मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे. मारपीट करने वालों ने उसके माता-पिता को भी नहीं बक्शा. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि रायपुर के एक निजी अस्पताल में आया बाई का काम करती थी. जानकारी के मुताबिक पीड़िता अनुषा गुप्ता और आर्मी का जवान (प्रार्थिया के बताए अनुसार) मधुसुदन गुप्ता ने कुछ समय पहले ही आर्य समाज, बिलासपुर में शादी की थी.  6 जनवरी की रात 10 बजे अनुषा गुप्ता ने अपनी मां को फोन करके बताया कि वो अपने पति के साथ ट्रेन से वापस घर जा रही हैं. इस दौरान रास्ते में मधुसुदन गुप्ता बाथरुम जाने की बात कहकर अचानक चलती ट्रेन से गायब हो गया. जब ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने पर भी वापस नही लौटा, तो पीड़िता ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी.

अनुषा के परिजन उसे लेकर घरघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टेंण्डा नावापारा लेकर आ गए. अगले दिन अनुषा अपने माता-पिता के साथ पति मधुसुदन के ग्राम टिनमिनी पहुंची. यहां मधुसुदन के बारे में पूछताछ करने पर अनुषा और उसके परिवार वालों के अभद्रता की गई. मधुसुदन के मां-बाप, मामा और अन्य लोगों ने मधुसुदन को कहा छुपा दिये हो कहकर गाली गलौज की और अमानवीय कृत्य किया.  

इस दौरान तीनों को काफी चोटें आई. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं शिकायत के बाद पुसौर पुलिस ने इस मामले में धारा 115, 296, 3(5) 351 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है.

kgnews

Recent Posts

CG : मोबाइल शॉप में 70 लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस …

CG : मोबाइल शॉप में 70 लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस …

जशपुर। जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस थाने से…

5 minutes ago
NEP के पहले बैच के हजारों छात्र असमंजस में: 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, लेकिन 1 वर्षीय PG प्रवेश नीति अब तक नहीं

NEP के पहले बैच के हजारों छात्र असमंजस में: 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, लेकिन 1 वर्षीय PG प्रवेश नीति अब तक नहीं

रायपुर. नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छत्तीसगढ़…

7 minutes ago
CG : रायपुर में मजदूर की हत्या …

CG : रायपुर में मजदूर की हत्या …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र…

11 minutes ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका रायपुर  राज्यपाल रमेन…

24 minutes ago
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण…

30 minutes ago

डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्र, आज समान…

36 minutes ago