बलरामपुर । जिले में शनिवार को पुलिस ने मवेशी तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो कि झारखंड के रहने वाले हैं।
विजयनगर थाना पुलिस आरोपी अकबूल और शमशेर को गिरफ्तार किया है। यह मामला 26 अप्रैल 2025 का है। विजयनगर पुलिस ने झारखंड के बूचड़खाने ले जा रहे 110 पशुओं को जब्त किया था। पशुओं को गोशाला में भेजा गया था। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
पूछताछ के दौरान पुलिस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। 15 अगस्त 2025 की रात को पुलिस ने मास्टरमाइंड अकबूल और शमशेर को तस्करी के लिए निकलते समय पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों ने पशु तस्करी में शामिल होना स्वीकार कर लिया। आरोपियों को थाना रामानुजगंज के अपराध क्रमांक 63/2025 के तहत छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6,10 में न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…
कोरबा. भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम…
बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…
बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…
भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…
उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…