CM विष्णुदेव साय का पहला विदेश दौरा 21 अगस्त को, जापान-दक्षिण कोरिया से इंवेस्टमेंट बढ़ाने की उम्मीद

रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने प्रदेश को वर्ल्ड स्टेज पर विशिष्ट पहचान दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विदेश दौरा कार्यक्रम तय हुआ है। 21 अगस्त से 10 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। बतौर मुख्यमंत्री यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। इस दौरान वे जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। प्रदेश के विकास के लिए यह दौरा काफी मायनों में खास माना जा रहा है।

दरअसल, सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार जापान के ओसाका में 13 अक्टूबर 2025 तक वर्ल्ड एक्सपो 2025 आयोजित हो रही है। इसमें छत्तीसगढ़ अपनी धरोहर और विकास यात्रा का प्रदर्शन करेगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विशेष आमंत्रण मिला है।

विदेश दौरे का निवेश का उद्देश्य
सीएम के पहले विदेश दौरे का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, औद्योगिक विकास को गति देना और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है। दक्षिण कोरिया और जापान दौरे के दौरान वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि इन बिजनेसमैन को प्रदेश में इनवेस्टमेंट करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। सीएम साय के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी रहेंगे।

ये रहेगा यात्रा का शेड्यूल
सीएम साय 21 अगस्त की सुबह रायपुर से दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में आयोजित होने वाली एक दो बैठकों में शामिल होंगे।
दिल्ली एयरपोर्ट से शाम के समय जापान के लिए उड़ान भरेंगे। यहां एक्सपो कार्यक्रम के चलते सीएम की व्यस्तता अधिक रहेगी।
इस आयोजन में 160 से अधिक देश और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हो रहे हैं। इसके चलते सीएम लोकल उद्योगपतियों, निवेशकों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद वे दक्षिण कोरिया के दौरे के लिए रवाना होंगे। उनका विदेशी दौरा 21 अगस्त से 31 अगस्त तक रहने वाला है।

प्रदेश के विकास की ओर खास कदम
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भागीदारी न केवल राज्य की सांस्कृतिक और तकनीकी प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगी। बल्कि छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास के विश्व मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश-अनुकूल कारोबारी केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान को और सुदृढ़ करेगा।

Admin

Recent Posts

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

रायपुर   प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…

20 minutes ago
पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, जेल एवं फॉरेंसिक सभी पाँच स्तंभों के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर आए

पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, जेल एवं फॉरेंसिक सभी पाँच स्तंभों के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर आए

भोपाल  राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 28 जून 2026 (रविवार)…

30 minutes ago
मध्यप्रदेश की चार कृषि उपजों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगानी अरहर, छत्रिय धान को मिला जीआई टैग

मध्यप्रदेश की चार कृषि उपजों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगानी अरहर, छत्रिय धान को मिला जीआई टैग

भोपाल प्रदेश में कृषि कल्याण वर्ष के चलते जब किसानों की समृद्धि पर विशेष ध्यान…

35 minutes ago
हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक

हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक

रायपुर प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री …

35 minutes ago
दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 53 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 53 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

रायपुर  जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में…

37 minutes ago
उफनते पहाड़ी नाले में बहा ट्रैक्टर, बड़वानी में चालक लापता, तलाश जारी

उफनते पहाड़ी नाले में बहा ट्रैक्टर, बड़वानी में चालक लापता, तलाश जारी

ओझर/नागलवाड़ी (बड़वानी)  क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं।…

43 minutes ago