छत्तीसगढ़

CG : मसीहा बनकर आई पुलिस, तूफान के बीच ऐसे बची युवक की जान …

धरसींवा: राजधानी रायपुर में गुरुवार रात तेज आंधी-बारिश के बीच एक युवक गहरे नाले में गिर गया. बिजली गुल होने से चारों ओर पसरे अंधेरे में युवक को बचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी. इसी दौरान गंज थाना पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी अचानक मौके पर पहुंची. युवक को देख तेज बारिश में पुलिसकर्मी नाले की ओर दौड़ पड़े. काफी मशक्कत के बाद उन्होंने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और समय रहते उसकी जान बचा ली. अब पुलिस की इस संवेदनशीलता की सराहना हो रही है.

जानकारी के मुताबिक, नाले से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम में शामिल आरक्षक जितेंद्र साहू और जितेश मांझी ने युवक से उसका नाम और पता पूछा. युवक ने अपना नाम श्रावण कुमार भगत बताया, जो झारखंड के गुमला जिले का रहने वाला है. हालांकि वह रायपुर में कहां निवास करता है, इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया. पुलिस टीम ने उस युवक को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की विभागीय अधिकारियों ने भी सराहना की है.

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

1 hour ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

1 hour ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

1 hour ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

1 hour ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago