छत्तीसगढ़

CG : महतारी वंदन योजना बना चित्रलेखा देवांगन के लिए मुश्किल वक्त का सहारा…

बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अन्य घरेलु कार्य तथा इलाज आदि के लिए साबित हो रहा है अत्यंत मददगार

बालोद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना राज्य के अनेक जरूरतमंद महिलाओं को समय पर मदद एवं संबल प्रदान कर उनके लिए हर दृष्टि से अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। इस योजना के फलस्वरूप उन्हें समय पर मिल रहे लाभ की सराहना समूचे छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा बालोद जिले के महिलाओं ने भी की है।

इसी कड़ी में जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम देवारभाट की कामकाजी महिला चित्रलेखा देवांगन ने भी इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की है। इस योजना की सराहना करते हुए चित्रलेखा देवांगन ने कहा कि यह योजना मुझे एवं मेरे जैसे अनेक जरूरतमंद महिलाओं को समय पर राशि की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर हमारे लिए मुश्किल वक्त का सहारा बन गया है। चित्रलेखा देवांगन ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह की अंतिम तिथि को उनके खाते में 01 हजार रूपये राशि जमा हो जाने से वे इस राशि का उपयोग अपने छोटे बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के अलावा इलाज एवं अन्य जरूरी घरेलु कार्यों को पूरा करने के लिए भी कर रही है।

चित्रलेखा देवांगन ने बताया कि वे अत्यंत निम्न मध्यम वर्ग के परिवार से संबंध रखने वाली घरेलु महिला है। वे एवं उनका परिवार मेहनत, मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है। जिसके चलते उनके परिवार में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर समय पर राशि का प्रबंध करने में उन्हें बहुत कठिनाई होती थी। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य में लागू की गई महतारी वंदन योजना के फलस्वरूप उनके खाते में प्रत्येक माह 01 हजार रूपये की राशि अंतरित की जा रही है।

महतारी वंदन योजना की यह राशि उनके लिए संकटमोचक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिले राशि से अब उन्हें अपने 02 छोटे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए समय पर शिक्षण शुल्क की व्यवस्था के अलावा इलाज एवं अन्य घरेलु जरूरतों के लिए राशि का प्रबंध कर पा रही है। चित्रलेखा देवांगन ने राज्य में महतारी वंदन योजना लागू कर राज्य के अनेक जरूरतमंद महिलाओं को सहारा एवं संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

2 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

3 hours ago