छत्तीसगढ़

CG : महादेव सट्टेबाजी ऐप: रवि उप्पल गिरफ्तार

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. महादेव एप के दो मुख्य आरोपियों में एक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है. रवि उप्पल महादेव ऐप के संचालक सरगना सौरभ चंद्राकर का राइट हैंड है. रवि उप्पल को भारत लाने की तैयारी की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी रवि उप्पल महादेव ऐप के दो मालिकों में से एक है. वह मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर का सहयोगी है. रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था.

ईडी के मुताबिक, रवि उप्पल को पिछले हफ्ते दुबई में हिरासत में लिया गया था और ED के अधिकारी उसे भारत भेजने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं. रवि उप्पल के खिलाफ भारत में छत्तीसगढ़ और मुंबई पुलिस जांच कर रही है. जबकि महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी जांच कर रही है.

सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अक्टूबर में छत्तीसगढ़ के रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था. एक विशेष अदालत के समक्ष उप्पल और महादेव एप एक अन्य प्रमोटर, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग आरोप पत्र दायर किया था.

बाद में ईडी के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा रेड नोटिस जारी किया गया था. जांच एजेंसियों ने आरोप पत्र में अदालत को बताया है कि उप्पल ने प्रशांत महासागर में द्वीप वानुअतु का पासपोर्ट लिया है, लेकिन उसने भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है.

चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि रवि उप्पल और उसके सहयोगियों ने मिलकर करीब 6000 करोड़ रुपये का हेरफेर किया है. छत्तीसगढ़ में पुलिस की मिलीभगत और कुछ अन्य लोगों के माध्यम से नौकरशाहों और राजनेताओं को रिश्वत के पैसे पहुंचाए गए.

kgnews

Recent Posts

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…

12 minutes ago
पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन…

17 minutes ago
छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

राजनांदगांव राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की आधिकारिक सूची जारी कर…

24 minutes ago
CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…

26 minutes ago
CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…

35 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

रायपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…

42 minutes ago