महासमुंद। जिले में ग्राम लाफिनखुर्द में जमीन को लेकर दो समाजों के लोगों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि राजस्व न्यायालय में केस पेंडिंग होने के बावजूद सतनामी समाज ने उक्त भूमि पर जैतखंभ स्थापित कर दिया। बुधवार सुबह से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। विवाद की स्थिति से निपटने सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात किया है।
जानकारी अनुसार महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत लाफि नखुर्द में आदिवासी बिसराम की लगानी भूमि है। इस भूमि के नक्शे को छोटा कर कुछ हिस्सा राजस्व विभाग की बंदोबस्त त्रुटि अथवा लापरवाही से घास जमीन में शामिल कर दिया गया है। आदिवासी बिसराम ध्रुव ने साल 2024-25 में तहसीलदार न्यायालय में मामले की शिकायत की। केस अभी पेंडिंग है। इसी विवादित जमीन पर सतनामी समाज ने कल जैतखंभ स्थापित किया है।
आदिवासी समाज का कहना है कि बिसराम ध्रुव की जमीन का हिस्सा बंदोबस्त लापरवाही के कारण घास जमीन में चली गई थी। आरआई, पटवारी के समझाने के बावजूद उसी हिस्से में सतनामी समाज ने मंगलवार की सुबह जैतखंभ स्थापित कर दिया। जिससे दोनों समाज में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…