छत्तीसगढ़

CG नाली सफाई के दौरान करंट से युवक की मौत

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में घर के बाहर नाली सफाई करते समय युवक ट्रांसफार्मर के खुले तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मामला थाना क्षेत्र के मुढ़पार का है। दरअसल, सोमवार को मिथुन अपने घर के पास नाली साफ कर रहा था। नाली के पास ही ट्रांसफॉर्मर भी लगा हुआ है। लोगों का कहना है कि सफाई के दौरान मिथुन ने ध्यान नहीं दिया कि ट्रांसफार्मर की तार खुली हुई हैं। जब लोगों ने उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को मिथुन के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस दौरान परिजनों ने मिथुन की मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का कहना था कि, उन लोगों ने कई बार बिजली विभाग में शिकायत की है कि वहां स्थित ट्रांसफार्मर से खुले तार निकले हुए हैं। उसमें रात में चिंगारी भी निकलती है। यदि बिजली विभाग के अधिकारी समय पर आकर उसको सुधार देते और खुली तार को बंद कर देते तो मिथुन की मौत नहीं होती।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

1 hour ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

2 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

2 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

2 hours ago