रायपुर बिजली कंपनी की एक महिला इंजीनियर के साथ 2.87 लाख रूपये ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ चार सौ बीसी का केस दर्ज कर लिया है। तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि मौलश्री विहार, वीआइपी रोड निवासी कंचन शर्मा 34) सीएसपीडीसीएल में एई के पद पर नवा रायपुर में कार्यरत है।14 जून को उनके वाट्सएप पर मोबाइल नंबर 7732854771 सेगूगल रिव्यू देने का मैसेज आया, जिसे क्लिक करने पर 210 रुपये का क्रेडिट हुआ।
इसके बाद दूसरे दिन सुबह नौ बजे से टेलीग्राम के गूगल रिव्यू के ग्रुप में एड करने पर 700 रुपये मिलना शुरू हुआ। इसके बाद शातिर ठग ने टास्क देने के नाम पर रकम मांगा। झांसे में आकर एई ने यूपीआइ के माध्यम से दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक कुल दो लाख 87 हजार 500 रुपये अलग-अलग खाते में जमा कर दिया। इसके बाद से प्रत्येक टास्क में उन्हें नुकसान होना शुरू हुआ। तब ठगे जाने का एहसास हुआ।
ग्वालियर यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…
भोपाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज देशभर में बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के…
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…
कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…
भोपाल राज्य पुलिस सेवा के आठ (1997 बैच के एक और 1998 बैच के सात)…