छत्तीसगढ़

CG : महिला ने अपने दुधमुहे बच्चे की गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार

रायगढ़ बेटे की हत्या करने वाली महिला की गिरफ्तार हुई है। डायल-112 के माध्यम से घरघोड़ा राइनो को इवेंट मिला कि ग्राम बरौनाकुण्डा जूनाडीह में एक महिला द्वारा उसके डेढ साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई है । घरघोड़ा राइनो में कार्यरत आरक्षक दीपक खलखो द्वारा थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी को इवेंट की जानकारी देकर मौके पर रवाना हुआ। घटनास्थल पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस द्वारा शव एवं घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव को पीएम के लिये रवाना किया गया । घटना के संबंध में सरपंच समेश्वर साय राठिया ने बताया कि मृत बालक – आयुष धोबी उम्र करीब डेढ साल (1.5 साल) को उसकी मां श्रीमती लक्ष्मी धोबी द्वारा दिनांक 04.06.2024 के रात्रि करीब सुबह 03.30 बजे गला दबा कर हत्या कर दिया गया है।

पुलिस ने तत्काल आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । घटना के संबंध में मर्ग क्र. 66/2024 धारा 174 सीआरपीसी से आरोपिया पर अप.क्र. 178/2024 धारा 302 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपिया श्रीमती लक्ष्मी धोबी पति मधुकुमार धोबी उम्र 21 वर्ष सा. बरौनाकुण्डा जूनाडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) से पूछताछ करने पर उसने बताया कि कल रात्रि घर के अंदर बच्चे के साथ सोयी थी, पति आंगन पर सोया था । वह कई दिनों से आत्महत्या का विचार की थी, आत्महत्या के बाद बेटा अनाथ हो जायेगा सोंचकर पहले बेटे का हाथ से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपिया को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी…

राजनांदगांव : ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी…

राजनांदगांव , भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धांत गोस्वामी के द्वारा प्रधानमंत्री के…

13 minutes ago
राजनांदगांव : वार्डों में कुएं की सफाई स्कूल की मरम्मत होगी…

राजनांदगांव : वार्डों में कुएं की सफाई स्कूल की मरम्मत होगी…

राजनांदगांव | महापौर मधुसूदन यादव वार्ड क्रमांक 15 पहुंचे। स्थानीय पार्षद प्रमोद झंझाड़े की मौजूदगी…

15 minutes ago
राजनांदगांव : क्षत्रिय महासभा की बैठक आज…

राजनांदगांव : क्षत्रिय महासभा की बैठक आज…

राजनांदगांव | उपसमिति राजनांदगांव की सामान्य सभा की बैठक 21 जून को दोपहर 2 बजे…

26 minutes ago
राजनांदगांव : योग से खुद को किया निरोग, 10 हजार को सिखा रहे…

राजनांदगांव : योग से खुद को किया निरोग, 10 हजार को सिखा रहे…

राजनांदगांव , 70 वर्ष की उम्र में जहां अधिकांश लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते…

29 minutes ago
राजनांदगांव : गायत्री शक्तिपीठ में मनेगी गायत्री जयंती…

राजनांदगांव : गायत्री शक्तिपीठ में मनेगी गायत्री जयंती…

राजनांदगांव| गायत्री शक्तिपीठ में 23 और 24 जून को गायत्री जयंती और युगऋषि पंडित राम…

50 minutes ago
राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम में योग दिवस आज…

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम में योग दिवस आज…

राजनांदगांव | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को स्वस्थ आयु के लिए योग थीम…

53 minutes ago