छत्तीसगढ़

CG : महिला पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लामीदरहा में मंगलवार सुबह एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 19 मई की रात खाना खाकर घर के आंगन में सो रही महिला पर 20 मई की सुबह करीब 5 बजे गांव के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को सुबह सूचना मिली कि ग्राम लामीदरहा के

पड़वपारा मोहल्ले में एक महिला पर मारपीट की वारदात हुई है। उन्होंने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। जांच में पीड़िता दमयंती चौहान ;30 वर्षद्ध ने बताया कि वह अपने पति मोतीलाल चौहान के साथ रात में घर के आंगन में सोई थी।

तभी गांव का विनोद एक्का पुरानी दुश्मनी को लेकर उसके आंगन में घुस आया और श्तुम लोगों को मारूंगाश् कहते हुए हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दमयंती की पीठ पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचायाए जहां डॉक्टर ने उसकी चोट को शार्प और हार्ड ऑब्जेक्ट से बना बताया है और एक्स.रे कराने की सलाह दी है। घटना की पुष्टि के बाद पुलिस ने विनोद एक्का के खिलाफ अपराध क्रमांक 206ध्2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296ए 351;3द्धए और 118;1द्ध

बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया और उसके पास से वारदात में प्रयुक्त एक छोटा कुल्हाड़ी बरामद कर जब्त किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। महिला की स्थिति सामान्य हैए पुलिस घटना के पीछे की रंजिश की विस्तृत जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व पर कार्रवाई में उप निरीक्षक गेंदलाल साहूए प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रेए आरक्षक राजेश सिदार की अहम भूमिका रही है ।

kgnews

Recent Posts

CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

राजनांदगांव. जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश थमने के कारण खेती-किसानी की रफ्तार प्रभावित…

29 minutes ago
ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम :…

35 minutes ago
सहकारिता विभाग में 613 पदोन्नति

सहकारिता विभाग में 613 पदोन्नति

सहकारिता विभाग में 613 पदोन्नति भोपाल सहकारिता विभाग में पदोन्नति नियम 2025 के तहत 15…

35 minutes ago
छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार  छत्तीसगढ़ भारत…

48 minutes ago
CG : जिला हॉस्पिटल में ही जटिल ऑपरेशन संभव, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर …

CG : जिला हॉस्पिटल में ही जटिल ऑपरेशन संभव, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर …

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकेंद्रीकरण और जिला अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से…

53 minutes ago
CG : बालोद में फिर मिली लाश, शराब दुकान के पास फैली सनसनी …

CG : बालोद में फिर मिली लाश, शराब दुकान के पास फैली सनसनी …

बालोद। जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब भट्टी…

1 hour ago