CG : महिला समूह की सदस्य के परिजन को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का लाभ

कठिन समय में बना मजबूत सहारा

रायपुर, ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। यह योजना विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्य महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत मनवारी के जीवन माँ दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य रही स्वर्गीय इन्द्रावती विश्वकर्मा के परिवार को योजना के तहत्  बीमा का लाभ प्रदान किया गया। इन्द्रावती की स्वाभाविक निधन के बाद उनके नामित वारिस रामज्ञया विश्वकर्मा को योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की गई।

    आर्थिक कठिनाइयों के समय यह सहायता परिवार के लिए एक बड़ी राहत बनी, जिससे वे दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा भविष्य की योजना बनाने में समर्थ हो सके। इस बीमा दावा प्रक्रिया को सुगम और समयबद्ध तरीके से पूरा करने में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बी.आर.एल.एम.) के अधिकारी-कर्मचारी कैडर और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा केल्हारी के प्रबंधक राजकमल राजीव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी सक्रिय पहल ने परिवार तक योजना का लाभ समय पर पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना न केवल महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि अप्रत्याशित परिस्थितियों में परिवार को संबल देकर सामाजिक सुरक्षा को भी मजबूत बनाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को इस योजना से जुड़ने हेतु लगातार जागरूकता कार्यक्रम, समूह बैठकों और परामर्श शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल एसएचजी की दीदियों और उनके परिवारों के लिए नई उम्मीद और विश्वास का आधार बन रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : अब न्याय होगा ऑनलाइन : छत्तीसगढ़ की राजस्व ई-कोर्ट परियोजना बनी डिजिटल सुशासन की नई मिसाल …

CG : अब न्याय होगा ऑनलाइन : छत्तीसगढ़ की राजस्व ई-कोर्ट परियोजना बनी डिजिटल सुशासन की नई मिसाल …

रायपुर। भारत तेजी से डिजिटल प्रशासन की ओर बढ़ रहा है और इसी दिशा में…

21 minutes ago
राजनांदगांव : डेढ़ लाख बच्चों को किताबें व 90 हजार को बंटेगी ड्रेस…

राजनांदगांव : डेढ़ लाख बच्चों को किताबें व 90 हजार को बंटेगी ड्रेस…

राजनांदगांव , नए शिक्षा सत्र का 16 जून से शुभारंभ होने के साथ एक बार…

32 minutes ago
राजनांदगांव : नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

राजनांदगांव : नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

राजनांदगांव | सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में नाबालिग युवती की लाश फंदे पर…

41 minutes ago
राजनांदगांव : भर्रेगांव तक इस साल नहीं होगा बाढ़ नियंत्रण कार्य…

राजनांदगांव : भर्रेगांव तक इस साल नहीं होगा बाढ़ नियंत्रण कार्य…

राजनांदगांव , शिवनाथ नदी के किनारे बसे गांवों में हर साल बाढ़ के हालात निर्मित…

46 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क …

CG : CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को समय पर…

47 minutes ago
राजनांदगांव : जिले के दौरे पर 4 जून को रहेंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ.महंत…

राजनांदगांव : जिले के दौरे पर 4 जून को रहेंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ.महंत…

राजनांदगांव| विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 4 जून को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव…

51 minutes ago