छत्तीसगढ़

CG : महिला से लाखों की ठगी

बलौदाबाजार।  जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

पीड़िता एक इंटीरियर डिजाइनर है। उसके पति बाहर नौकरी करते हैं। उक्त महिला को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को भारतीय रिजर्व बैंक का अधिकारी बताया।

ठगों ने महिला को डराया कि वह मनी लॉन्ड्रिंग में फंसी हुई हैं और यदि तुरंत पैसे नहीं भेजे तो कानूनी कार्रवाई होगी।

डर के कारण महिला ने 15 जनवरी से 31 जनवरी के बीच क्यूआर कोड स्कैन कर विभिन्न खातों में कुल 3.48 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

शुरुआत में महिला को इस धोखाधड़ी पर शक नहीं हुआ, लेकिन जब ठग बार-बार पैसे मांगने लगे, तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने यह बात अपने परिवार को बताई, जिसके बाद तुरंत सिटी कोतवाली थाना जाकर शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की और अपराधियों के खातों को ट्रैक करने का प्रयास किया। हालांकि, ठगों ने अधिकतर राशि तुरंत निकाल ली थी, लेकिन पुलिस मात्र 18,000 रुपये ही रिकवर कर पाई।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago