रायपुर। मनेंद्रगढ़ डीएफओ IFS मनीष कश्यप को महुआ बचाओ अभियान के लिए नई दिल्ली में Nexus of good Foundation की ओर से सम्मानित किया गया. अवार्ड के संस्थापक रिटायर्ड IAS अनिल स्वरूप और रिटायर्ड IPS पद्मश्री प्रकाश सिंह ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान किया. सम्मान के लिए देश के 120 विभिन्न NGO और अधिकारियों ने अपने अभिनव पहल और प्रभावपूर्ण कार्यों को लेकर आवेदन किया था, जिसमें से 22 को चयनित किया गया. चयन करने के लिए UPSC के पूर्व चेयरमैन दीपक गुप्ता और अधिकारियों की ज्यूरी गठित की गई थी. छत्तीसगढ़ से इस वर्ष IFS मनीष कश्यप और NGO लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन को इसके लिए चुना गया. देश के 4 IAS और 2 IFS को अवार्ड से सम्मानित किया गया. शेष 16 विभिन्न संस्था और NGO है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *