छत्तीसगढ़

CG : सुशासन पर्व के तहत वीर जनजातीय शहीदों को किया गया नमन

कोरिया, छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर ष्सुशासन के एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहालष् अभियान के अंतर्गत कोरिया जिले में जनजातीय गौरव और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।

आदिवासी विकास विभाग द्वारा आयोजित इस रैली में छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सहायक आयुक्त कोरिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं रैली के साथ शहर का भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्रों ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय वीरों, शहीदों और महापुरुषों की याद में झांकियां प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के जनजातीय गौरव और उनके बलिदान को जन-जन तक पहुँचाना और युवाओं में अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

इस आयोजन को मुख्यमंत्री की मंशा और जिला कलेक्टर के निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। “सुशासन पर्व” के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अधिकारियों की भागीदारी ने इसे सफल बनाया। आयोजन के दौरान जनजातीय शहीदों और महापुरुषों के योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

+

kgnews

Recent Posts

CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

बिलासपुर। पेंडारी में रहकर खेती किसानी करने वाले एक व्यक्ति के बेटे को उसके ही…

10 minutes ago
CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

14 minutes ago
CG : असंग देव कबीर आश्रम के लिए रवाना हुए CM विष्णुदेव साय …

CG : असंग देव कबीर आश्रम के लिए रवाना हुए CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…

18 minutes ago
बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

11 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

11 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

11 hours ago