उत्तर बस्तर कांकेर, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम महेन्द्रपुर में स्थापित सोलर पंप की खराब होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाकर उक्त संयंत्र के मोटर पंप को सुधार कर कार्यशील कर दिया गया है। वर्तमान में ग्रामवासियों को पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सहायक अभियंता डी.एस. सिदार ने बताया कि महेन्द्रपुर में क्रेडा द्वारा सोलर ड्यूल पंप की स्थापना 31 अक्टूबर 2013 को किया गया है।
उक्त संयंत्र के अकार्यशील होने की जानकारी मिलने पर क्रेडा के उप अभियंता एवं मैकेनिक द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें मोटर पंप खराब पाए जाने पर क्रेडा टीम द्वारा तत्काल आवश्यक सुधार कार्य करते हुए मोटर पंप की मरम्मत की गई तथा केबल, रोप वायर एवं पाइप सहित अन्य सहायक सामग्री को बदलकर संयंत्र को पुनः कार्यशील किया गया। वर्तमान में सोलर पंप सुचारू रूप से संचालित हो रहा है तथा ग्रामवासियों को नियमित पेयजल की आपूर्ति हो रही है।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…