जांजगीर-चांपा । जिले में ईंट से भरे माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खरौद की है। जानकारी के मुताबिक, कन्हैया यादव (30) पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसो का रहने वाला था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बाइक के जरिए खरौद से शिवरीनारायण जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ़्तार माजदा वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
वाहन का पहिया उससे शरीर के ऊपर से निकल गई। जिससे घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। पिछले 3 घंटे तक मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस बल उन्हें समझाइश देने की कोशिश कर रही है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है। माजदा वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…