छत्तीसगढ़

CG : मिनी गोवा में नहाने के दौरान तीन युवक बहे, बचने ले लिए लिया पत्थर का सहारा

जगदलपुर चित्रकोट जलप्रपात के एक किमी पहले कच्चे मार्ग के रास्ते में पड़ने वाले मिनी गोवा के नाम से मशहूर बीच में नहाने के दौरान के तीन दोस्त बह गए। उन्होंने जान बचाने के लिए नदी के बीच बड़े पत्थर को पकड़ लिया। वहीं, युवकों को बहता देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वहां पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तीनों युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के तीन युवक जिसमें चेतन बघेल 25 वर्ष, लखेश्वर बघेल 30 वर्ष व नितेश कुमार कुर्रे 28 वर्ष आदि मंगलवार की शाम को मिनी गोवा में नहाने के लिये गए हुए थे। नहाते समय पानी के आगे बढ़ गए, गहराई के साथ ही पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बहने लगे। बहने के दौरान नदी के बीच पत्थर को युवकों ने पकड़ लिया और मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

घटना की जानकारी लगते ही नगर सेनानी संतोष मार्बल तत्काल ही एसडीआरएफ की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल तक लाइट की व्यवस्था ना होने के कारण जवानों को मौके पर जाने में काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ा। टॉर्च की रोशनी में जवानों ने 400 मीटर की दूरी को तय करते हुए रात करीब 12 बजे तीनों दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकाला।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

4 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

4 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

5 hours ago