छत्तीसगढ़

CG : मानव श्रृंखला बनाकर हजारों लोगों ने मतदान की शपथ ली

महासमुंद लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदान जागरूकता रैली एवं स्वीप गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन शनिवार को मिनी स्टेडियम में किया गया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृखला बनाकर महिला समूह, विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारियों सहित हजारों लोगों ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक मानव श्रृंखला में शामिल होकर उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिले में कम से कम 80 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है। इसके लिए समाज के सभी वर्गां का साथ आवश्यक है। आज स्वीप गुड मॉर्निंग महासमुंद कार्यक्रम के आयोजन से सशक्त संदेश देना है। उन्होंने मौजूद लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान रैली की शक्ल में स्वच्छता दीदीयां, आईटीआई, स्कूल और महाविद्यालयीन विद्यार्थी मिनी स्टेडियम पहुंचे। मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित स्लोगन और तख्ती के साथ आम लोगो को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सुंदर रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया गया। इसके पूर्व मतदान संबंधित सुंदर गीत और जुम्बा डांस के माध्यम से प्रभावशाली मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी एस. आलोक ने कहा कि आने वाले लोकसभा निर्वाचन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सभी ब्लॉक में मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और जिले के 80 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करना है।

स्वीप के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही ने तख्ती के माध्यम से संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे, स्वीप के सहायक नोडल रेखराज शर्मा सहित जिला अधिकारी एवं मिशन क्लीन सिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महाविद्यालय, स्कूल, आईटीआई, बीएड कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली गई।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago