CG : मानसून में 34 अंडरपास की विशेष निगरानी कर रहा रेलवे विभाग

राजनांदगांव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में रेल लाइन जंगल और पहाड़ों से गुजरती है। मानसून में बारिश और बाढ़ की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में रेल हादसों को रोकने के लिए यात्रियों और सड़क का उपयोग करने वालों की सुरक्षा को ध्यान में रख रेलवे द्वारा मंडल के 34 अंडरपास की निगरानी की जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर जल निकासी पंप लगाए गए हैं। विभागीय कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्हें भारी बारिश में तत्काल कार्रवाई करने निर्देश दिए गए हैं। नागपुर-दुर्ग के 7, तुमसर रोड-तिरोडी 3, गोंदिया-चांदा फोर्ट 9, नैनपुर-छिंदवाड़ा के 3, छिंदवाड़ा-इतवारी के 6, बालाघाट-कटंगी के 3, गोंदिया-बालाघाट 1, नैनपुर-मंडला 1, कलमना-कोरडी के बीच 1 अंडरपास शामिल हैं। बारिश में रेल संचालन व नागरिकों की आवाजाही में बाधा न हो, इसका ध्यान रख रहें है। विगत दिनों रेलवे ने जोखिम वाले स्थानों का निरीक्षण किया। जंगल, पहाड़ी वाले मार्गों और पुलों, साइड ड्रेनेज की विशेष जांच की गई। ड्रेनेज और पाइप लाइन की सफाई की, जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पहाड़ों से बहते पानी को ट्रैक से दूर रखने तकनीकी उपाय किया गया।

पूर्वी तटीय रेलवे संबलपुर स्टेशन पर लोको रिवर्सल लाइन और सैलून साइडिंग पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। इस कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया जो सरला जंक्शन और संबलपुर सिटी से चलेगी। गाड़ी संख्या 12879-12880 एलटीटी-भुवनेश्वर-एलट ीटी एक्सप्रेस, 22865-22866 एलटीटी-पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस एवं 20813-20814 पुरी–जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस जुलाई और अगस्त की अलग-अलग तिथियों में बदले मार्ग सरला, संबलपुर से चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों को सुविधा देने 08263-08264 बिलासपुर-काचेगुडा-बि लासपुर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की थी। रेलवे से मिली जानकारी अनुसार के अनुसार यह ट्रेन 7 एवं 14 जुलाई को बिलासपुर से रवाना होगी। वापसी में 8 और 15 जुलाई को काचेगुडा से चलेगी। ट्रेन काचेगुडा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रख-रखाव कार्य के कारण चर्लपल्ली तक ही चलेगी। चर्लपल्ली और काचेगुडा के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : बगिया क्लस्टर की समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4,933 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा …

CG : बगिया क्लस्टर की समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4,933 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया…

7 minutes ago
CG : जशपुर की सभी 44 सहकारी समितियां बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर …

CG : जशपुर की सभी 44 सहकारी समितियां बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर …

रायपुर : जशपुर जिले में ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराने की…

13 minutes ago
भिलाई स्टील प्लांट: सेक्टर-6 के आवास सबसे पहले कराए जाएंगे खाली

भिलाई स्टील प्लांट: सेक्टर-6 के आवास सबसे पहले कराए जाएंगे खाली

भिलाई नगर. केन्द्र सरकार की मोनेटाइजेशन (मुद्रीकरण) पॉलिसी के चलते सेक्टर 6 के आवासों को…

15 minutes ago
CG : सेवा सेतु से घर बैठे सोनम को मिला अपने बच्चे का जाति एवं आय प्रमाण पत्र …

CG : सेवा सेतु से घर बैठे सोनम को मिला अपने बच्चे का जाति एवं आय प्रमाण पत्र …

रायपुर : शासन की सेवाओं को नागरिकों तक सरल, पारदर्शी, त्वरित और डिजिटल माध्यम से…

16 minutes ago
CG : निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी …

CG : निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी …

रायपुर : केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा…

20 minutes ago
भोपाल में 5 अगस्त को सजेगा ब्रिक्स संस्कृति का वैश्विक मंच, तैयारियां तेज

भोपाल में 5 अगस्त को सजेगा ब्रिक्स संस्कृति का वैश्विक मंच, तैयारियां तेज

भोपाल. राजधानी में पांच से आठ अगस्त तक आयोजित होने वाली तृतीय ब्रिक्स कल्चर वर्किंग…

25 minutes ago