छत्तीसगढ़

CG : मामा-भांजी ठग रहे थे किसानों को, दोनों अरेस्ट

बलरामपुर। जिले के राजपुर में पुलिस ने मामा-भांजी को गिरफ्तार किया है। दोनों की जोड़ी ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। मामा-भांजी की यह जोड़ी लगातार भोले-भाले किसानों से पहले रिश्ता बनाते थे, फिर बैंक में पैसे निकालना में मदद करने की बात करने के बाद उनसे लूट की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम कुसुम अगरिया है और उसके मामा का नाम अर्जुन लोहार है। दोनों सरगुजा जिले के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ सरगुजा संभाग के अलग-अलग स्थान में लूट के विभिन्न मामले दर्ज हैं। पिछले लगभग 2 महीने से राजपुर थाना की पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

मामा-भांजी की यह जोड़ी सहकारी बैंक में पैसा निकालने आए भोले-भाले व बुजुर्ग किसानों को अपना निशाना बनाते थे। बैंक में पहुंचकर बाहर खड़े किसानों से यह पहले अपना रिश्ता बनाते थे और फिर उन्हें अपने झांसे में लेकर बैंक से पैसा निकालने में मदद करते थे। किसान जैसे ही बैंक से पैसा निकालते थे, उन्हें अपनी बातों में फंसा कर पैसों की लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बता दें कि आरोपियों ने राजपुर थाना क्षेत्र में तीन से चार वारदातों का अंजाम दिया था। पुलिस ने पहले सीसीटीवी फुटेज से इनका वीडियो निकला उसके बाद बैंक के पास ही पुलिस की टीम ने सादे कपड़े में इन्हें गिरफ्तार किया है।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

9 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

9 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

9 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

10 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

10 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

11 hours ago