बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर लगातार बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में 10.11.2024 को शाम लगभग 6 बजे आरोपीगण कोरी डैम से वापस आते समय लापरवाही पूर्वक ऑटो चलाते हुए प्रार्थी अक्षय साहू की कार को ठोकर मार दिए। ठोकर के बाद ऑटो सवार युवकों ने अक्षय साहू के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी का पर्स छीनकर भाग गए। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए, उनसे मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सकरी के साथ समन्वय बनाकर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई तथा आरोपियों को घटना के 2 घण्टों के भीतर ही धर-दबोचा गया। आरोपियों में से 2 के विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं, एवं उनको गूंडा बदमाश की सूची में जोड़ दिया जाएगा।
नाम आरोपी
1. भागबली बंजारे पिता विष्णु बंजारे, उम्र 21 वर्ष, साकिन शांति नगर, उस्लापुर
2. महेश दास मानिकपुरी पिता मिलन दास, उम्र 23 वर्ष, साकिन वैष्णवी विहार, उस्लापुर
3. विक्रम साहू पिता नारायण साहू, उम्र 21 वर्ष, डिपरापारा, उस्लापुर
4. लक्ष्मण वर्मा पिता भगवान सिंह, उम्र 22 वर्ष, साकिन वैष्णवी विहार, उस्लापुर
5. रोहित यादव पिता रामचन्द्र यादव, उम्र 21 वर्ष, साकिन शांति नगर, उस्लापुर
6. सतीश राजपूत पिता रामा राजपूत, उम्र 26 वर्ष, साकिन शांति नगर, उस्लापुर
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…