बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से कुछ ग्राहकों के खातों के स्टेटमेंट विवरण को बैंक कर्मी द्वारा ही निकाल कर वायरल करने के मामले में ग्राहकों ने कार्रवाई की मांग की है परंतु एक महीना बीत गया, अभी तक बैंक के अधिकारियों ने उक्त बैंक कर्मी पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के 4 ग्राहकों ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनका खाता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा पटना में बचत एवं ऋणखाता विधिवत् संचालित है, उनके द्वारा बैंकिंग नियमों एवं शर्तों का विधिवत पालन करते हुए खाता संधारित किये हुए हैं, समय-समय पर ऋण की अदायगी की जा रही है । उपरोक्त संव्यवहार में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं की गयी है।

उन्होंने बैंक पर पूरा भरोसा एवं विश्वास है कि वैध व्यक्तिगत अधिकारों एवं निजता के अधिकारों के तहत उनके खाता संधारण व खाता की विवरणी की जानकारी गोपनीय एवं सुरक्षित रखी जायेगी, परंतु ऐसा नहीं हुआ है। उनके द्वारा दिनांक 30 दिसम्बर 23 से 5 जनवरी 24 उनके खाता की विवरणी की मांग बैंक से नहीं की गयी है और न ही कोई आवेदन दिया गया है, उन्हें उसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। परंतु उनके खाते की जानकारी उन्हें मोबाईल में वायरल होने के बाद लगी।
राजनांदगांव , शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए शहर के…
राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास सत्संग महोत्सव के…
मॉनसून में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सभी प्रबंध करें अनुमति उपरांत ही मुख्यालय…
राजनांदगांव , पतंजलि विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान तथा पतंजलि योग समिति के द्वारा सिंधु भवन लालबाग…
राजनांदगांव , बागपत में हुई द्वितीय जूनियर स्पीड हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम…
बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…