बिलासपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया है। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री साय ने एक ही छत के नीचे एक से ज्यादा खेलों की सुविधा पर खुशी जाहिर की और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं ।इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात की।

 बिलासपुर में तीन मंजिला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित किए जाने का प्रावधान है। इसके प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट,टेबल टेनिस, स्नूकर, बिलियर्ड्स जैसे खेलों की सुविधा है। द्वितीय तल में मल्टीपरपज हॉल, योगा की सुविधा है। तीसरे तल में मनोरंजन की अनेक सुविधाएं है। यह ‘स्पोर्ट्स कांप्लेक्स’ बिलासपुर के मेट्रो सिटी की संकल्पना को साकार करने के लिए बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है जहां नागरिकों को खेल भावना के साथ फिटनेस और मनोरंजन के लिए सर्व सुविधायुक्त क्लब की स्थापना की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *