छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म

रायपुर,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने राजधानी के मैग्नेटो मॉल पहुंचे। इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की डायरेक्टर सुश्री एकता कपूर और फिल्म की नायिका सुश्री रिद्धि डोगरा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री साय ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था। यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास करती थी। फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ फिल्म देखने पहुंचे थे।

kgnews

Recent Posts

CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की…

8 minutes ago
CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले के केसीजी अंतर्गत गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के…

12 minutes ago
CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक तकनीकी…

17 minutes ago
CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

बिलासपुर। व्यापार विहार में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी को झाड़-फूंक और पूजा के नाम…

25 minutes ago
CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त…

35 minutes ago
CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…

39 minutes ago