छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में तरक्की और सुशासन का ये सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के मेकाहारा में बढ़ते मरीजों का दबाव कम करने के लिए परिसर में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है । उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के बजट में मेकाहारा परिसर में 700 नवीन एकीकृत अस्पताल का प्रावधान किया था जिसके निर्माण की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गयी है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में इलाज के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सके इसके लिए लगातार पूंजीगत व्यय के निर्णय लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रहे है।

    मेकाहारा परिसर में 700 बिस्तरीय नवीन एकीकृत अस्पताल भवन के लिए 231 करोड़ रूपए के ई- टेंडर जारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा है कि इस एकीकृत अस्पताल के निर्माण से मेकाहारा अस्पताल के  अतिरिक्त भी लोगों के पास सर्वसुविधा वाला अस्पताल रहेगा।  इसमें रायपुर सहित सम्पूर्ण प्रदेश के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।

    ई टेंडर के सम्बन्ध में  विस्तृत जानकारी सीजीएमएससी की वेबसाइट www.cgmsc.gov.in पर 10 दिसंबर से उपलब्ध रहेगी । इसके लिए प्री-बिड मीटिंग 19 दिसंबर को सीजीएमएससी मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी। आनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2025 तक होगी और 6 जनवरी 2025 को यह टेंडर खुलेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

सरगुजा । सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों…

2 minutes ago
CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

रायपुर। सरोना फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे दुर्ग…

6 minutes ago
CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

19 minutes ago
CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

बस्तर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते…

22 minutes ago
CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई मोड़ स्थित हाफ नदी के पास एक बार फिर बड़ा…

27 minutes ago
सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

 जबलपुर  हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को…

36 minutes ago