मैहर की शारदा भवानी को सिर चढ़ाने के लिए युवक ने काटा अपना गला

सतना
मध्यप्रदेश के जिले मैहर मां शारदा दरबार में एक युवक ने अपने सिर को चढ़ाने के लिए चाकू से गर्दन काट दी। चाकू के घाव से उसकी गर्दन से खून बहने लगा उसे अस्पताल ले जाया गया है।

युवक का नाम लल्लाराम दहिया (37) है। वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के कुरान थाना क्षेत्र अंतर्गत गधागाढ़ा गांव का रहने वाला है। सोमवार को मां शारदा के दर्शन के पहुंचा था। दर्शन पूजन करने के बाद वह हवन कुंड के पास पहुंचा और चाकू से अपना गर्दन काट लिया। हालांकि आसपास में मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने में रोक लिया। उन्हें आसपास मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर मामले की सूचना पर पुलिस ने आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यूपी के प्रयागराज का युवक

बताया जा रहा है कि युवक यूपी के प्रयागराज जिले के गधागाढ़ा गांव का रहने वाला था। जो माता के दर्शन करने के लिए सोमवार को एमपी के सतना जिले में स्थित मैहर मां शारदा भवानी मंदिर पहुंचा था। जिसका नाम लल्लाराम दहिया बताया जा रहा है। जिसकी उम्र करीब 37 साल थी।

अंधविश्वास के कारण काटा गला

लोगों का कहना है कि वह युवक अंधविश्वास के कारण अपना गला काट कर शिश माता के हवनकुंड में चढ़ाना चाहता था। वह जब गला काट रहा था तो कई लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और फट से गला काट लिया।

पहले मैहर फिर सतना किया रेफर

युवक को पहले इलाज के लिए मैहर के अस्पताल में भर्ती किया गया। चूंकि उसने अपना गला आधे से अधिक काट लिया था। इस कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। ऐसे में उसे जिला मुख्यालय सतना रेफर किया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने फिलहाल सुसाइड का केस दर्ज कर लिया है। वहीं युवक के परिजनों की पड़ताल कर उन्हें जानकारी दी जा रही है। ताकि वे आकर शव को ले जाएं। वहीं मंदिर में भी पुलिस लोगों से पूछताछ कर युवक द्वारा ऐसा कदम उठाने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : ब्रांड का बताकर डुप्लीकेट जूते बेच रहे थे, 2 व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज …

CG : ब्रांड का बताकर डुप्लीकेट जूते बेच रहे थे, 2 व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज …

रायपुर। पूमा कंपनी के ब्रांड पर नकली डुप्लीकेट जूते बेचने वाले दो थोक व्यापारियों पर…

14 seconds ago
CG : उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार …

CG : उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, 05.06.2026…

9 minutes ago
CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी एमपी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है।…

20 minutes ago
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी की आय अधिक होने पर भी मुकदमे का खर्च देगा पति

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी की आय अधिक होने पर भी मुकदमे का खर्च देगा पति

 बिलासपुर  हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवादों में अंतरिम भरण-पोषण और मुकदमे के खर्च को लेकर…

23 minutes ago
रबिन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में 6 जून को पहली बार होगा वेलोसिटी नाइट रन 2026 का आयोजन

रबिन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में 6 जून को पहली बार होगा वेलोसिटी नाइट रन 2026 का आयोजन

 रबिन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में 6 जून को पहली बार होगा वेलोसिटी नाइट…

32 minutes ago
CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

सक्ति। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान…

33 minutes ago