रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे युवाओं को अधिक से अधिक कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में नए उद्योग स्थापित होंगे, जिनमें युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने महानदी भवन में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेले आयोजित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने तकनीकी संस्थानों के आधुनिकीकरण और आईटीआई में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सीएसएसडीए और राज्य परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी के एकीकरण पर सहमति दी और शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कौशल विकास योजना के तहत 2013 से अब तक 4 लाख 90 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें 2 लाख 71 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला। वर्तमान में राज्य में 356 प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाएं और 207 पंजीकृत कोर्स संचालित हैं। प्रधानमंत्री सेतु योजना के तहत आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।
विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में 2025-26 में 31 प्रतिशत और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 36 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।
बैठक में प्रमुख सचिव, सचिव, विभागीय सचिव, उद्योग सचिव, श्रम सचिव, संचालक तकनीकी शिक्षा रोजगार एवं प्रशिक्षण और स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…
रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…